कैंट विधानसभा की सूची में ये लोग आज भी जिंदा
कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में रामप्रकाश, हरपाल, रीता वर्मा, विरेंद्र वर्मा, आरबी चतुर्वेदी, आत्मा सिंह, सुरजीत कौर सहित सहित सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिनमें से किसी की मौत दो साल पहले तो किसी की पांच साल पहले हो चुकी है। आज तक इनका नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है। इसके अलावा बूथ नंबर 29 पर पांच, 30 पर सात लोगों के नाम मौत के बाद भी सूची में हैं।
अन्य गलतियां भी आईं सामने
चुनाव के दौरान मतदाता सूची में कई गलतियां देखने को मिलीं। कई लोगों ने संशोधन के लिए आवेदन किया था, लेकिन संशोधन नहीं हुआ। कुछ युवतियों की शादी अन्य शहरों में हुई है, लेकिन इनके नाम आज भी सूची में हैं। ऐसे में नई जगह उनका वोट नहीं बन पाया और वह यहां भी वोट नहीं डाल पाती हैं।
ये भी पढ़ें...UK Lok Sabha Election 2024: सियासी दलों के दावों की खुली पोल...कम मतदान का किसको होगा नफा, कौन झेलेगा नुकसान
इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर मामला, इसे दिखवाया जाएगा। जो भी इस तरह के नाम मतदाता सूची में होंगे उन्हें हटाया जाएगा। - झरना कमठान, सीडीओ