फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजे 2019: पीएम मोदी की झोली में गए फौजियों के वोट, दिखा राष्ट्रवाद और सर्जिकल स्ट्राइक का असर 

Sat, 25 May 2019 10:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : बीबीसी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद और सर्जिकल स्ट्राइक मुद्दे का सर्विस मतदाताओं पर असर दिखाई दिया। सर्विस वोटरों में फौजियों के वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में गए। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा को एकतरफा सर्विस वोट मिले। पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को सबसे ज्यादा पोस्टल मत पड़े। 

विज्ञापन


इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश से कुल 90845 सर्विस मतदाता थे। इसमें सबसे ज्यादा सेना, अर्द्धसैनिक बलों में तैनात जवान शामिल थे। मोदी के राष्ट्रवाद, सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकी ठिकानाें पर हमले जैसे मुद्दों का सर्विस मतदाताओं पर असर दिखा। जिससे चुनाव में सर्विस मतदाताओं ने मोदी पर भरोसा जताया। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 65377 पोस्टल मत सही पाए गए हैं।

इसमें सबसे ज्यादा मत भाजपा को मिले। सैनिक बाहुल्य जिला पौड़ी में सर्विस वोटरों की संख्या सबसे अधिक थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को 19367 पोस्टल मत मिले। जबकि कांग्रेस के मनीष खंडूड़ी को 1701 मत पड़े। वहीं, अल्मोड़ा सीट में भाजपा के अजय टम्टा को 14196 मत और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 1829 मत मिले।
विज्ञापन


हरिद्वार सीट में भाजपा के डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को 4624 पोस्टल मत मिले। कांग्रेस के अमरीष कुमार को 681 मत और बसपा के अंतरिक्ष सैनी को 359 मत ही मिले। बता दें कि प्रदेश में चुनावी रैली के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फौजियों के वोट बैंक पर विशेष फोकस था। 

विज्ञापन

लोकसभा सीट वार प्रत्याशियों को मिले पोस्टल बैलेट मत

टिहरी लोक सभा सीट
प्रत्याशी    दल           पोस्टल मत
माला राज्य लक्ष्मी शाह भाजपा 9213
प्रीतम सिंह       कांग्रेस  2576    
                    
हरिद्वार लोक सभा
प्रत्याशी        दल       पोस्टल मत
रमेश पोखरियाल   भाजपा          4624
अमरीष कुमार   कांग्रेस       681

अल्मोड़ा लोक सभा सीट
प्रत्याशी       दल    पोस्टल मत
अजय टम्टा  भाजपा       14196
प्रदीप टम्टा   कांग्रेस       1829
सुंदर धोनी    बसपा   131

पौड़ी लोक सभा सीट
प्रत्याशी      दल             पोस्टल मत 
तीरथ सिंह रावत भाजपा    19367
मनीष खंडूड़ी     कांग्रेस               1701

नैनीताल लोक सभा सीट
प्रत्याशी    दल              पोस्टल मत
अजय भट्ट          भाजपा 7022
हरीश रावत    कांग्रेस       1998
नवनीत अग्रवाल    बसपा        184
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें