उन्होंने बताया कि इसके साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम को भी तमाम संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। आबादी क्षेत्र में घुसे हाथियों की धमाचौकड़ी को लेकर वन विभाग भी अब सतर्क हो गया है।
वन विभाग ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा पर गश्त बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार वन प्रभाग के रेंजर दिनेश नौटियाल ने बताया कि आबादी क्षेत्र में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है।