इसी के दृष्टिगत कक्षा नौ, 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों यथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण दूरदर्शन के सहयोग से 24 अप्रैल से प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं तथा यदि कोई सुझाव हो तो विभाग को अवश्य अवगत कराएं।