28.3 करोड़ रुपये लागत से नोएडा की साईं जीआर इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा यहां 310 मीटर लंबी, 10 मीटर चौड़ी और 11 मीटर ऊंची गैलरी का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसमें पहाड़ी के स्लोप को भी उपचारित किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर पिलर खड़े कर उसके ऊपर आरसीसी स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
बड़ेथी चुंगी में एवलांच कंट्रोल गैलरी की तर्ज पर रोड प्रोटेक्शन गैलरी का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी तकनीकी एवं डिजाइन फ्रांस की कंपनी से तैयार कराई गई है। गंगोत्री हाईवे पर इस तरह का यह पहला प्रयोग है। एक साल के भीतर इस गैलरी को तैयार कर लिया जाएगा।
-लै. कर्नल दीपक पाटिल, महाप्रबंधक, एनएचआईडीसीएल।