फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कीर्तिनगर में हादसा, पूजा के लिए आए महिला समेत दो लोग अलकनंदा में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 04 Nov 2025 11:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कीर्तिनगर

सार

पूजा के बाद अलकनंदा नदी में डुबकी लगाते समय दो लोग अचानक डूब गए। लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के चलते वे तुरंत ही आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन
संकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीर्तिनगर के ढुंडप्रयाग घाट पर मंगलवार को पूजा के लिए आए लोगों में एक महिला और एक व्यक्ति अलकनंदा नदी में डूबने से लापता हो गए। कोतवाली कीर्तिनगर के एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि ग्राम जबरौली, पोस्ट पिनानी विकासखंड पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल से करीब 15 से अधिक लोग पूजा के लिए ढुंडप्रयाग घाट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


पूजा के बाद अलकनंदा नदी में डुबकी लगाते समय आशा देवी (40) पत्नी गजपाल सिंह गुसाईं डूबने लगी। इस दौरान जसवंत सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह गुसाईं महिला को बचाने के लिए नदी में कूदे पर इस प्रयास में वह भी डूब गए।

Uttarakhand Weather: बदला मौसम, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, अलाव का सहारा ले रहे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य ने बताया कि सूचना पर कीर्तिनगर पुलिस टीम और एसडीआरएफ श्रीनगर को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त रूप से दोनों की तलाश की गई पर अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें