फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रदेश की चीनी मिलों को 494 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित, किसानों के गन्ना भुगतान का आदेश

Tue, 04 Nov 2025 09:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ऊधमसिंह नगर जिले की सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की चार चीनी मिलों को 126 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की चीनी मिलों को गन्ना क्रय केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं। पेराई सत्र 2025-26 के लिए 494 केंद्रों का आवंटन किया गया है। चीनी मिलों को यह भी आदेश दिया गया हैं कि किसानों के गन्ने का समय से भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ऊधमसिंह नगर जिले की सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की चार चीनी मिलों को 126 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। हरिद्वार की निजी क्षेत्र की चीनी मिल इकबालपुर को छोड़कर दो निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 311 गन्ना क्रय केंद्रों का आवंटन किया गया है। देहरादून की सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिल डोईवाला को 57 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं।

Dehradun Murder: सैलून के बाहर पुरानी रंजिश में हुई थी युवक की हत्या, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

इकबालपुर के मामले में किसानों के भुगतान के बाद होगा विचार
गन्ना आयुक्त के मुताबिक इकबालपुर चीनी मिल की ओर से किसानों का पेराई सत्र 2024-25 का गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान किए जाने के बाद ही चीनी मिल को गन्ना क्रय केंद्र के आवंटित करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


घटतौली नहीं होगी बर्दाश्त
गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया के मुताबिक गन्ना क्रय केंद्रों में तोल लिपिकों की नियमानुसार तैनाती की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को भी क्रय केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। गन्ना क्रय केेंद्रों में घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तौल में अनियमितता पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून और हरिद्वार में 571 लाख क्विंटल गन्ने के उत्पादन का अनुमान
हरिद्वार और देहरादून में 571 लाख क्विंटल गन्ने के उत्पादन का अनुमान है। जबकि ऊधमसिंह नगर में 494 लाख क्विंटल गन्ने के उत्पादन का अनुमान है।

चीनी मिलों को समय से पेराई कार्य शुरू करने और आवंटित सभी गन्ना क्रय केंद्रों को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। चीनी मिलों में किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन

-सौरभ बहुगुणा, गन्ना विकास मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें