फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी ने दी केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि, कहा- पार्टी के लिए बड़ी क्षति

Wed, 10 Jul 2024 01:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण विधायक शैलारानी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं थी, जिसके बाद कल उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थीं और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि  शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Terrorist Attack: तिरंगे में लिपटकर लौटा भाई...बहनों ने दिया कंधा, भारत माता के जयकारे लगा परिवार को दी हिम्मत
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,  रेखा आर्या,  सौरभ बहुगुणा, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक  उमेश शर्मा काऊ,  खजान दास,  रेनू बिष्ट,  सुरेश सिंह चौहान एवं पार्टी पदाधिकारियों ने  शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें