उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में त्यूनरा निवासी कविता जोशी ऑस्ट्रेलिया की करेंसी संभाल रही हैं। कविता का चयन रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया में टेक्निकल टीम लीडर के पद पर हुआ है।
पिछले दिनों उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व उन्होंने टीसीएस, एचसीएल और आईबीएम कंपनियों में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर काम किया है। रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया में काम करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
यहां त्यूनरा निवासी सतीश चंद्र जोशी और पुष्पा जोशी की पुत्री कविता जोशी बचपन से ही मेधावी रही है। कविता ने एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा से हाईस्कूल, जीजीआईसी से इंटर और एसएसजे परिसर से बीएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।