फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ज्योतिर्मठ आपदा प्रभावित भवनों की कर सकेंगे मरम्मत, भवन स्वामी को देना होगा शपथपत्र

Thu, 21 Nov 2024 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

डीएम ने बीते 25 सितंबर को ज्योतिर्मठ में स्थानीय लोगों की समस्या सुनी थी, जिसमें लोगों ने भवनों की मरम्मत पर प्रतिबंध के चलते आ रही समस्या के बारे में बताया था।
विज्ञापन
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के ग्रीन और यलो श्रेणी के आवासीय भवनों की अस्थायी मरम्मत की अनुमति दे दी गई है। डीएम संदीप तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए, जिसमें कहा गया कि आवासीय भवनों में सिर्फ मरम्मत का कार्य होगा, किसी तरह का नया निर्माण नहीं होगा। भवन स्वामी को इस संबंध में शपथपत्र भी देना होगा। ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव के बाद से सभी तरह के निर्माण पर प्रतिबंध लगा है, जिससे लोग मकानों की मरम्मत नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन


डीएम ने बीते 25 सितंबर को ज्योतिर्मठ में स्थानीय लोगों की समस्या सुनी थी, जिसमें लोगों ने भवनों की मरम्मत पर प्रतिबंध के चलते आ रही समस्या के बारे में बताया था। बताया गया कि तकनीकी टीम ने रेड श्रेणी में 482 भवन, ब्लैक श्रेणी में 34, यलो श्रेणी में 442 और ग्रीन श्रेणी में 280 भवनों को रखा है।

Badrinath Highway: हिल कटिंग के दौरान हादसा, पांडुकेश्वर गांव में घुसा बोल्डर और मलबा, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तर पर 217 परिवारों को ही उनके क्षतिग्रस्त/प्रभावित घरों का मुआवजा मिल पाया है, जबकि अन्य दरार वाले भवनों में रह रहे हैं। सर्दी के मौसम को देखते हुए भवनों की छत, खिड़की दरवाजे आदि की मरम्मत की अनुमति दी जाए।

डीएम ने लोगों की समस्या को देखते हुए यलो और ग्रीन श्रेणी के आवासीय भवनों में अस्थायी मरम्मत की अनुमति के आदेश जारी कर दिए। लेकिन, कोई नया निर्माण नहीं होगा। भवन स्वामी को इसके लिए शपथपत्र भी देना होगा। इस आदेश के बाद ग्रीन व यलो श्रेणी के 722 भवन स्वामियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें