फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Landslide: शहर में टेक्निकल सर्वे जारी, 80 मीटर गहराई तक ड्रिलिंग पूरी, नहीं मिली हार्ड रॉक

Wed, 06 Dec 2023 12:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

कंपनी की ओर से 13 नवंबर से टेक्निकल सर्वे शुरू किया गया था। सुनील वार्ड के अलावा सिंहधार वार्ड, मनोहरबाग वार्ड, मारवाड़ी सहित छह स्थानों पर ड्रिलिंग की जानी है।
विज्ञापन
जोशीमठ में सर्वे जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में भार क्षमता का पता लगाने के लिए लोनिवि की ओर से नीदरलैंड की फुगरो कंपनी से जियो टेक्निकल ड्रिलिंग सर्वे कराया जा रहा है। सुनील वार्ड से औली रोड पर ड्रिलिंग सर्वे पूरा कर दिया है। 80 मीटर गहराई तक ड्रिलिंग के बाद भी यहां हार्ड रॉक नहीं मिली है। अब टीम के द्वारा मनोहर बाग वार्ड पर दूसरी ड्रिलिंग शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


कंपनी की ओर से 13 नवंबर से टेक्निकल सर्वे शुरू किया गया था। सुनील वार्ड के अलावा सिंहधार वार्ड, मनोहरबाग वार्ड, मारवाड़ी सहित छह स्थानों पर ड्रिलिंग की जानी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि 80 मीटर तक खुदाई की जा चुकी है, लेकिन अभी तक हार्ड रॉक नहीं मिली है। 

Operation Tunnel: गंगोत्री हाईवे पर लापरवाही...ओपन टनल के पीछे लगातार हो रहा भूस्खलन, आवाजाही में बना खतरा

जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए केंद्र ने दी 1658 करोड़ की योजना को हरी झंडी

केंद्र सरकार ने भू धंसाव से ग्रस्त जोशीमठ के पुनर्निर्माण के लिए 1658.17 करोड़ की योजना को हरी झंडी दिखा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने रिकवरी एंड रिकंस्ट्रक्शन योजना को मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें