फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लैब टेक्नीशियन के हत्यारोपी की जमानत याचिका खारिज

Tue, 05 Dec 2023 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर के लैब टेक्नीशियन की हत्या के आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने खारिज कर दी है। हत्या के आरोपी राहुल कुमार ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

बीते 24 अक्तूबर की रात को लैब टेक्नीशियन नवीन सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी और उसे जिला सेवायोजन कार्यालय के पास गंभीर घायल हालत में फेंक दिया था।हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गई थी। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने राहुल कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। राहुल ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें