फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से लोहा लेते लालकुआं का लाल शहीद

Fri, 04 Sep 2015 12:39 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार को कुपवाड़ा जिले के वन क्षेत्र सोच्यालयारी (हंदवाड़ा) में चार आतंकियों को मार गिराया। यहीं आतंकियों से लोहा लेते हुए बिंदुखत्ता (लालकुआं-हल्द्वानी) निवासी और 9 पैरा कमांडो में तैनात मोहननाथ शहीद हो गए।
विज्ञापन


शहीद का पर्थिव शरीर शनिवार को उसके घर पहुंचने की उम्मीद है। सैनिक मोहननाथ की शहादत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद की एक बेटी भी है। बुधवार से मोहन का फोन स्विच ऑफ होने से उनकी पत्नी भावना परेशान है।

आतंकियों से मुठभेड़ में तीन जवान घायल भी हुए हैं। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो दिन में उत्तराखंड के दो जवान हुए शहीद

मुठभेड़ स्थल से जवानों को एके राइफलें, दो यूबीजीएल, ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

मोहननाथ आतंक‌ियों से मुठभेड़ में शहीद होने वाले दो द‌िन में दूसरे जवान हैं। बुधवार को भी बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में चंद्रबनी (देहरादून) निवासी लांसनायक शिशिर मल्ल शहीद हो गए थे। शहीद का शव देर शाम हवाई रास्ते से देहरादून लाया गया जहां पर उसे मिलिट्री हास्पिटल में रखा गया है।

शुक्रवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। शिशिर मल्ल की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उनके पिता भी सेना से रिटायर हैं और शहीद का छोटा भाई भी गोरखा राइफल में तैनात है।
विज्ञापन

छुट्टी पर मां के इलाज का वादा कर गया था मोहन

कुपवाड़ा जिले के वन क्षेत्र सोच्यालयारी (हंदवाड़ा) में आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हुए 9 पैरा कमांडो के जवान बिंदुखत्ता (लालकुआं) के इंदिरानगर निवासी मोहननाथ परिजनों के साथ-साथ साथियों के भी चहेते थे।

मोहन 10 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। जाने से पहले उन्होंने जल्द छुट्टी आकर मां का इलाज कराने का वादा किया था।

शहीद के पिता शंकरनाथ गोस्वामी भी सेना में थे जिनकी कुछ समय पूर्व ही सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। शहीद के बड़े भाई शंभूनाथ गोस्वामी पोल्ट्री फॉर्म चलाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें