ऑफलाइन कक्षाएं बंद होने के बावजूद एनआईटी का लगभग 30 कर्मचारियों (शिक्षक व मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी) का स्टाफ जयपुर ही जमा हुआ था। जबकि जयपुर और श्रीनगर में छात्रावास खाली हैं। छात्र घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।
इस वजह से संस्थान पर बेवजह आर्थिक बोझ पड़ रहा था, जिसे देखते हुए संस्थान के बीओजी (बोर्ड ऑफ गवनर्स) ने गत अक्तूबर माह में सेटेलाइट कैंपस को खत्म कर श्रीनगर से ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया। सोमवार से श्रीनगर से कक्षाएं चलेंगी। दिसंबर माह में छात्र जयपुर के छात्रावासों से सामान भी ले आएंगे।