फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा का जज्बा रखने वाले जवानों के लिए खुशखबरी, कस लें कमर 26 फरवरी से होगी भर्ती

Sun, 26 Jan 2020 04:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत की भर्ती रैली 26 फरवरी से 10 मार्च के बीच
  • 23 फरवरी तक कर सकते हैं सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन, ई-एडमिट कार्ड मिलेगा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कुमाऊं के छह जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती का बड़ा मौका है। भारतीय सेना ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। भर्ती की रैली रानीखेत मिलिट्री स्टेशन में होगी। भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं को 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


भर्ती रैली में कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों के युवा शामिल हो सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को 24-25 फरवरी को ई-मेल के माध्यम से ई-एडमिट कार्ड भेज दिया जाएगा। भर्ती की रैली 26 फरवरी से 10 मार्च के बीच रानीखेत मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी।

इस रैली से सेना में सोल्जर जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती की जाएगी। रैली में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 17.6 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आवेदक की हाइट कम से कम 163 सेंटीमीटर हो और वजन कम से कम 48 किलोग्राम हो। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

रैली के दौरान यह प्रमाण पत्र ले जाने जरूरी

भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को अपने सभी असली प्रमाण पत्र, उनकी दो प्रमाणित कॉपियां साथ ले जानी होंगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड ले जाना होगा। सभी एजुकेशन सर्टिफिकेट ले जाने होंगे।

डोमिसाइल, कास्ट सर्टिफिकेट, रिलीजन सर्टिफिकेट, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, 20 पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने होंगे। ध्यान रहे कि बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार नंबर देना अनिवार्य है।

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
0592-230005, 7451864505

यहां करें भर्ती रैली का आवेदन : http://www.joinindianarmy.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें