फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: जिला पंचायत और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इनकम टैक्स का छापा 

Fri, 24 Jan 2020 10:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • जिला पंचायत में 45 लाख, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 82 लाख बकाया
  • आयकर विभाग ने शिक्षा विभाग के अधिकारी हल्द्वानी तलब किए 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में टीडीएस कटौती में गड़बड़ी होने पर संयुक्त आयकर आयुक्त (टीडीएस) देहरादून के निर्देश पर आयकर विभाग हल्द्वानी की टीडीएस विंग ने शुक्रवार को जिला पंचायत अल्मोड़ा और उप शिक्षा अधिकारी हवालबाग के कार्यालय में छापा मारा।

विज्ञापन


टीम ने दस्तावेज, चालान समेत अन्य कागजात जब्त कर लिए हैं। इससे सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को हल्द्वानी भी तलब किया है।

इन दोनों विभागों में आयकर टीडीएस कटौती में अनियमितता पाई गई है। आयकर विभाग ने कई बार टीडीएस जमा करने के लिए इन दोनों विभागों को नोटिस भेजे थे परंतु दोनों विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिला पंचायत अल्मोड़ा कार्यालय में छापा मारा। यहां वर्ष 2007-08 से 2019-20 तक टीडीएस का 45 लाख का बकाया डिमांड है।
वहीं उप शिक्षा अधिकारी हवालाग कार्यालय पर टीडीएस का 82 लाख रुपये का बकाया डिमांड चल रहा है।

उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी टीम ने छापेमारी की। टीम ने दोनों कार्यालयों से टीडीएस से संबंधित दस्तावेज, चालान और अन्य कागजात जब्त कर अपने साथ ले गई है। जिनकी हल्द्वानी जाकर कार्यालय में जांच की जाएगी।

आयकर विभाग की टीम में  हल्द्वानी विंग के आयकर अधिकारी (टीडीएस) प्रताप सिंह राणा,  प्रमोद पांगती (आईटीआई), कमल मोहन मीणा, राकेश सिंह शामिल थे। इधर जिला पंचायत के एएमए राजेंद्र सिंह कठैत और उप शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्या से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें