फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, खौफ में पहाड़ी जिले

Wed, 10 Aug 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में आगामी 24 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है।
प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रहे और दोपहर बाद कई जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड हुई। हालांकि, दिन के तापमान में कोई अंतर नहीं आया।
Trending Videos
विज्ञापन

इन ‌जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

rain - फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार से आगामी 24 घंटे अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के अन्य स्थानों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।

बारिश की वजह से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें