रोड कनेक्टिविटी के साथ-साथ सरकार पर्यटन क्षेत्र के विस्तार पर फोकस करेगी। राज्य सरकार का अगले पांच से 10 सालों में प्रदेश में 100 फाइव स्टार स्तर के होटल में निवेश को आकर्षित करना है। रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी को भी विस्तार देना है।
उद्यानिकी पर जोर
राज्य सरकार का अब उद्यानिकी के क्षेत्र पर खास फोकस होने जा रहा है। इस सेक्टर निवेशक के साथ उत्तराखंड एकीकृत उद्यानिकी विकास परियोजना पर जोर देगी। 526 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार जाइका से धन जुटाने का प्रयास कर रही है।
इन क्षेत्रों पर भी रहेगा विशेष फोकस
- सरकार नए शहरों को नियोजित ढंग से विकसित करेगी
- आयुष और वेलनेस टूरिज्म को प्रोत्साहित किया जाएगा
- राज्य को उच्च शिक्षा का हब बनाने के भी प्रयास होंगे
जल्द ये कदम भी उठाएगी सरकार
-निवेश को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन होंगे
-भूमि की उपलब्धता के लिए लैंड बैंक बनेगा
-उद्योग एवं पर्यटन नीति में सुधार किए जाएंगे
-विभागों की क्षमता में विकास करने पर जोर
राज्य सरकार आर्थिक विकास दर के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को लेकर चल रही है। हम अगले पांच साल में जीडीपी को दोगुना करना चाहते हैं। इसके लिए हमने विकास के कुछ क्षेत्र चुने हैं और इसके लिए एक कार्ययोजना बना रहे हैं। यूपी ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उसने कंसलटेंसी रखी है। हम भी उसी तरह की प्रक्रिया अपना रहे हैं।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, नियोजन