रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक कार्तिक के परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि कार्तिक सेना में तैनात था और वर्तमान में उसकी तैनाती गुजरात में थी। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था। इसके बाद वह साथियों के साथ हरिद्वार गंगा जल लेने गया था।
मुजफ्फरनगर में पकड़े गए कांवड़िए
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंगलौर बाईपास पर खूनी संघर्ष में शामिल हरियाणा के पांच कांवड़ियों और उनके दो वाहनों को पकड़ लिया। साथ ही सूचना मंगलौर पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर पहुंचने से पहले कार्तिक के साथियों ने घटना की गांव में सूचना दे दी थी।
साथ ही हरियाणा के दोनों वाहनों के नंबर भी बताए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हरियाणा के पांच कांवड़ियों और उनके दो वाहनों को पकड़ लिया। अन्य कांवड़ियों को रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के कांवड़िए रुड़की, मुजफ्फरनगर से होते हुए खटीमा-पानीपत मार्ग से होते हुए अपने गांव गंगाजल लेकर जा रहे थे।