प्याज की बढ़ती कीमतों से जनता तो परेशान है ही, सरकार की भी नींद उड़ी हुई है। देहरादून में प्याज की कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंचने के बाद सरकार की ओर से राशन की दुकानों पर प्याज बिक्री की योजना बनाने के निर्र्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए गए। सचिव खाद्य आपूर्ति सुशील कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 30 नवंबर 2019 तक थोक व खुदरा व्यापारियों के प्याज स्टॉक करने की सीमा निर्धारित की गई है।