फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा 2019: हरिद्वार में स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना, ट्रैफिक प्लान जारी

Tue, 12 Nov 2019 08:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • दिल्ली और वेस्ट यूपी से आने वाले वाहन लंढौरा, लक्सर होते हुए पहुंचेंगे हरिद्वार
  • ऋषिकेश से दिल्ली के लिए जाने वालों को वाया देहरादून जाना होगा
  • भारी वाहन सुबह से स्नान समाप्ति तक रहेंगे प्रतिबंधित
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ही प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत दिल्ली और वेस्ट यूपी की ओर से आने वाले हल्के वाहन मंगलौर, लंढौरा, लक्सर, फेरुपुर होते हुए यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन


अगर मंगलौर में जाम की स्थिति पैदा होती है तो हल्के वाहन नारसन से लखनौता, झबरेडा, पुहाना, खानपुर चौक, इमलीखेडा से बहादराबाद होते हुए आएंगे। ऋषिकेश से दिल्ली के लिए वाया देहरादून होते हुए जाना होगा।

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के मुताबिक बिजनौर से आ रहे हल्के वाहनों और और रोडवेज बसों की पार्किंग नहर पटरी, गौरीशंकर और नीलधारा में होगी। वापसी का रूट हनुमान मंदिर, चीला रोड, चंडीघाट चौकी होते हुए रहेगा। भारी वाहन मंगलवार की अलसुबह से लेकर मेला खत्म होने तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। भीड़ का दबाव होने पर शिवमूर्ति चौक से आगे कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पार्क होंगे भारी वाहन 

- बहादराबाद बाईपास के पास ख्याति ढाबा 
- जगजीतपुर चौकी के पास एवं बैरागी कैम्प पार्किंग
- दून से आने वाले वाहन लालतप्पड और नेपाली फार्म में खड़े होंगे। 

यह है पैदल व्यवस्था

- उत्तरी हरिद्वार से भीमगोड़ा होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। 
- रेलवे स्टेशन की ओर से श्रद्धालु अपर रोड से मोती बाजार/बड़ा बाजार होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। 
- पंतद्वीप पार्किंग से यात्री कांगड़ा पुल से सीधे हर की पैड़ी पहुंचेंगे।
- मंसा देवी के लिए रतन टाकीज के पास सीढ़ी मार्ग से चढ़कर खडंजा मार्ग से होते हुए पहुंचेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें