वन विभाग की ओर से वन दारोगाओं के 316 सीधी भर्ती के पदों को पदोन्नति से भरने के प्रस्ताव को शासन ने खारिज कर दिया है। वन विभाग की ओर से चयन वर्ष 2019-20 के लिए वन दारोगाओं के सीधी भर्ती के रिक्त पदों के सापेक्ष वन आरक्षियों की पदोन्नतियों से इन पदों को भरे जाने का शासनादेश जारी करने का आग्रह किया गया था।
करीब दो माह पहले ही वन विभाग की ओर वन दारोगाओं की सीधी भर्ती से भरने का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया था। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में भी वन विभाग की कोशिश है कि नियमावली में संशोधन किया जाए। वन आरक्षियों के 1218 पदों को अधीनस्थ सेवा आयोग के जरिये सीधी भर्ती से भरे जाने का मामले में भी नियमावली का पेच आड़े आ रहा था।