गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में गन्ने का मूल्य 20 रुपये बढ़ाया गया। इसके बावजूद भी उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य यूपी से पांच रुपये अधिक है।
चालू पेराई सत्र में अब तक सहकारी व निजी चीनी मिलों के माध्यम से किसानों को गन्ने का 518 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। बाजपुर चीनी में 12.93 करोड़, नादेही में 30.85 करोड़, किच्छा में 35.94 करोड़, डोईवाला में 30.65 करोड़ का भुगतान अब तक किया गया।