फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिवहन हड़ताल को लेकर सरकार अलर्ट, सचिव ने बुलाई बैठक, अधिकारियों के साथ की बात

Mon, 01 Jan 2024 10:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नए मोटर दुर्घटना कानून के विरोध में उत्तराखंड में भ्ज्ञी रोडवेज बस सेवा प्रभावित रही। इसके चलते सरकार अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
बस के इंतजार में यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशव्यापी परिवहन कारोबारियों, चालकों की हड़ताल के मद्देनजर सरकार भी अलर्ट हो गई है। सचिव परिवहन ने बैठक बुलाकर एक ओर जहां वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा है तो वहीं परिवहन संगठनों के प्रतिनिधियों से भी इस संबंध में बातचीत की।

विज्ञापन


सोमवार को साल के पहले दिन सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने प्रदेशभर में परिवहन व्यवसायियों से जुड़ी हड़ताल की खबरों के बीच बैठक बुलाई। बैठक में परिवहन मुख्यालय, आरटीओ से लेकर परिवहन निगम के अधिकारी शामिल हुए।

Drivers Strike: उत्तराखंड परिवहन निगम सख्त, अनुबंधित रोडवेज बसें न चलाईं तो 50 हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोटर दुर्घटना कानून के विरोध में चल रही हड़ताल पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही हड़ताल बढ़ने की सूरत में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने परिवहन निगम व अन्य से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करने को कहा। जिस पर आरटीओ के स्तर से बातचीत भी की गई। सचिव ह्यांकी ने सभी परिवहन व्यावसायियों से आह्वान किया है कि वे राज्य में परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने में अपना सहयोग दें। ताकि आमजन को परेशानी न हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें