तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। शनिवार को कुछ लोंगो ने पुलिस चौकी जाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बच्ची की बुआ ने अपने पति के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बाद में आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को धमकाया था, जिससे वह दहशत में आ गई थी। पीड़िता मूल रूप से गढ़वाल की रहने वाली है। लॉकडाउन से पहले बुआ उसे अपने घर ले आई थी।