राजकीय दून, रुद्रपुर, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को 10 डॉक्टर मिले हैं। बुधवार को 24 डॉक्टरों के साक्षात्कार हुए थे। इसमें से 10 का चयन किया गया।निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज के लिए एक-एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट, रेडियोथेरेपिस्ट, महिला रोग और पैथोलॉजिस्ट का चयन हुआ है।