बीते छह फरवरी से देहरादून से श्रीनगर के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान भर रही विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट पर एक अप्रैल से फिलहाल ब्रेक लग गया है। जबकि कंपनी की भुवनेश्वर वाली फ्लाइट अपने शेड्यूल के हिसाब से उड़ान भर रही है।
विमानन कंपनी इंडिगो ने छह फरवरी से भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के लिए अपनी फ्लाइट को शुरू किया था। यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान भरती थी। यह पहला मौका था जब इंडिगो की उड़ान एक दिन में एक ही फ्लाइट से देहरादून से दो शहरों को सीधे जोड़ रही थी।