फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कुंड-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर जमी चार फीट बर्फ, रास्ते में फंसे 30 पर्यटकों को किया रेस्क्यू

Tue, 05 Mar 2024 08:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (गढ़वाल)

सार

बीते दिनों हुई बर्फबारी से चोपता, दुगलबिट्टा और बनियाकुंड तक तीन से चार फीट तक बर्फ जमा हो रखी है। बर्फ के कारण पर्यटन स्थल चोपता सहित चमोली जिले के लिए वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन
पर्यटकों को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी से प्रभावित कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे 30 पर्यटकों का एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया है। बर्फ के कारण भुनकुन से चोपता तक हाईवे बंद पड़ा है, जिस कारण पैदल आवाजाही भी नहीं हो पा रही है। हाईवे बंद होने से बीते तीन दिनों से तहसील मुख्यालय ऊखीमठ सहित तुंगनाथ घाटी का चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर से भी संपर्क कटा हुआ है।

विज्ञापन


बीते दिनों हुई बर्फबारी से चोपता, दुगलबिट्टा और बनियाकुंड तक तीन से चार फीट तक बर्फ जमा हो रखी है। बर्फ के कारण पर्यटन स्थल चोपता सहित चमोली जिले के लिए वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को 30 पर्यटक ऊखीमठ से अपने जोखिम पर चोपता के लिए निकले थे, लेकिन भुनकुन के समीप कई फीट जमा बर्फ में फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला।

Maha Shivratri 2024: 72 साल बाद बन रहा तीन योगों का संयोग, राशि के अनुसार ऐसे करें भोलेनाथ का अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भुनकुन से चोपता तक हाईवे बर्फ के कारण पूरी तरह से बंद है। बर्फ अधिक होने से पैदल आवाजाही करना भी संभव नहीं है। ऐसे में यहां हल्की सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है।

इसलिए बर्फ हटने के बाद ही पर्यटक चोपता के लिए निकलें। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि मशीनों की मदद से बर्फ की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें