फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पूर्व सीएम हरीश रावत का विवादित बयान...भाजपा, सावरकर और जिन्ना को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 15 Oct 2023 09:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Uttarakhand News: हरीश रावत ने कहा कि भारत में नफरत फैलाने वाले लोगों का कोई स्थान नहीं है। ये सनातन का उदार भारत है। ये भारत सभी धाराओं को लेकर चलने वाला भारत है।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों के लिए अलग देश की बात सबसे पहले सावरकर ने की थी और सावरकर को भाजपा अपना ईष्ट मानती है।

विज्ञापन


ज्वालापुर में सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम ने कहा कि इस देश के अंदर दो देशों की बात और मुसलमान के लिए अलग देश की बात सबसे पहले सावरकर जी ने कही थी। सावरकर से पाकिस्तान शब्द को मोहम्मद अली जिन्ना ने लिया था। मोहम्मद अली जिन्ना सावरकर के मानस पुत्र थे।

Uttarakhand:  बड़े केंद्र की राजनीति में व्यस्त, उत्तराखंड में हाथ खाली, भाजपा के आगे कमतर नजर आ रही तैयारी

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा को प्रदेश से ही नहीं देश से भी खदेड़ देंगे

भाजपा को प्रदेश और देश से खदेड़ा जाएगा। कहा कि भारत में नफरत फैलाने वाले लोगों का कोई स्थान नहीं है। ये सनातन का उदार भारत है। ये भारत सभी धाराओं को लेकर चलने वाला भारत है। जिस तरीके से गंगा सबको लेकर चलती है। वैसे ही सनातन रूपी गंगा भी लेकर चलती है। ये उस गंगा का भारत है और इस भारत को जो लोग बांटने की कोशिश करेंगे। उनके लिए देश की राजनीति में कोई स्थान नहीं है। इसलिए भाजपा को खदेड़ना समय की आवश्यकता है। कांग्रेस बंटी होने पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब बदलाव का बाजा बजता है तो उसकी तरंग में सब आते हैं और जुटते हैं। जो आज नहीं जुट रहा होगा वह कल जुटेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें