फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: इंतजार खत्म, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी 

Tue, 09 Mar 2021 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 1218 पदों के सापेक्ष आयोग ने 2326 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की
  • अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद जारी होगी अंतिम चयन सूची
  • 2020 में हुई परीक्षा में पकड़ी गई थी नकल, सात केंद्रों पर दोबारा हुई थी परीक्षा
विज्ञापन
junior engineer, uksssc, pitcul, upcl - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की सबसे चर्चित फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। आयोग ने एक पद के सापेक्ष दो उम्मीदवारों को चुना है। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 16 फरवरी 2020 को 1218 पदों के सापेक्ष फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के उपयोग की जानकारी सामने आने के बाद जांच बैैठा दी गई थी। जांच में करीब 40 उम्मीदवार दोषी पाए गए थे। परीक्षा पर संकट आ गया था। लगातार इसके रद्द होने की आशंकाएं बन रही थीं। इस बीच आयोग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर हरिद्वार के सात केंद्रों पर इस साल 14 फरवरी को दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

मंगलवार को आयोग ने परिणाम जारी कर दिया। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि तीनों पालियों का परीक्षा परिणाम नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया के आधार पर जारी किया गया है। जल्द ही उम्मीदवारों को ओएमआर शीट की इमेज भी दी जाएगी। वह अपने वास्तविक अंक और नॉर्मलाइज्ड अंक देख पाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक सीट के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का चयन करते हुए कुल 1218 पदों के सापेक्ष 2326 उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


अब शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी में पर्याप्त उम्मीदवार उत्तीर्ण नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों के नाम नकल में सामने आए थे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें