फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच बेरोक टोक शुरू हुई आवाजाही, टनकपुर से सटी सीमा भी खुली 

Tue, 09 Mar 2021 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)

सार

  • दोनों देशों के अधिकारियों की नेपाल में हुई बैठक में फैसला
  • कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का करना होगा पालन
विज्ञापन
नेपाल झूला पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 11 महीने बाद टनकपुर से लगती भारत-नेपाल सीमा मंगलवार से दोनों देशों के बीच बेरोकटोक आवाजाही शुरू हो गई है। आवाजाही के दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। निगरानी और आपसी तालमेल के लिए दोनों देश सीमा पर नोडल अधिकारी नियुक्त  करेंगे। दोनों देशों के जिला स्तरीय अधिकारियों की नेपाल में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर के सभागार में हुई बैठक में ब्रह्मदेव (नेपाल) के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर  भारत-नेपाल की टनकपुर सीमा खोलने की वकालत की। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम और नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम का धार्मिक महत्व  एक-दूसरे से जुड़ा है। भाषा, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में समानताएं दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाती हैं। ऐसे में सीमा पर यदि कभी छोटे विवाद  पैदा भी होते हैं तो उन्हें भारत-नेपाल का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

डीएम चंपावत विनीत तोमर, एसपी लोकेश्वर, एसएसबी कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी ने  विश्वास दिलाया कि सीमा पर आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नेपाल के प्रमुख जिलाधिकारी राम कुमार महतो, एसपी उमा प्रसाद  चतुर्वेदी, एपीएफ के एसपी वीरेंद्र ऐर ने भी आवागमन में किसी तरह की परेशानी न आने देने का भरोसा दिया। बैठक के बाद डीएम और एसपी ने बाबा  सिद्धनाथ के दर्शन भी किए।  
विज्ञापन


बैठक में ये लोग थे मौजूद 
बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन  चंद्र पांडेय, सिद्धनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष वीर बहादुर खड़का, बाजार व्यवस्थापन अध्यक्ष मोहनदेव पंत, जल उपभोक्ता समिति अध्यक्ष केशव चंद, रामनाथ  आदि थे। 

ब्रह्मदेव बाजार का सन्नाटा टूटा, व्यापारियों के चेहरे खिले 
भारत-नेपाल की टनकपुर सीमा खुलने से नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में 11 माह से पसरा सन्नाटा मंगलवार को टूट गया है।  व्यापारियों ने बंद दुकानें खोल दीं हैं। सीमा बंद रहने के कारण ब्रह्मदेव के व्यापारियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा था। व्यापारी दीपक जोशी ने बताया  कि 11 महीने से दुकान में रखा कॉस्मेटिक का काफी सामान खराब हो गया। अब सीमा खुलने से कारोबार बहाली की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें