फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: हमारा काम है आग लगाना और आग पर चलना...चमोली का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 08:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

चमोली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवा वनाग्नि को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वनाग्नि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई वीडियो का संज्ञान लेते हुए चमोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांंच में वीडियो पांडवाखाल, गैरसैंण चमोली का होना पाया गया। 

विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक वनाग्नि को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का चमोली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की, जिसमें वीडियो चमोली का होना पाया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बृजेश कुमार, सलमान व शुखलाल, तीनों बिहार निवासी को गिरफ्तार कर धारा 26 भारतीय वन अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  अति संवेदनशील है केदारनाथ पैदल मार्ग, कदम-कदम पर भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवकों को थाना गैरसैंण लाया गया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया था।  पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने वनों को आग से बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना वाले क्षेत्रों में आग बुझाने की सबसे पहले जिम्मेदारी स्थानीय निवासियों की है। आग लगने पर वन विभाग व फायर सर्विस को सूचित करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें