फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: 24 घंटे में गढ़वाल और कुमाऊं में 21 जगह धधके जंगल, वन क्षेत्र प्रभावित

Thu, 18 Apr 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य में वनाग्नि की अब तक 341 घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे 387 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल मंडल के जंगलों में बृहस्पतिवार को 10 जगह जंगल की आग भड़की, जिससे 14 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वहीं, कुमाऊं मंडल में आग के नौ मामले सामने आए हैं, जबकि दो मामले वन्य जीव क्षेत्र के हैं।

विज्ञापन


वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की 21 घटनाएं हुई हैं। टिहरी वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में एक, अल्मोड़ा वन प्रभाग में दो, बागेश्वर वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में एक, तराई पूर्वी वन प्रभाग में दो, रामनगर वन प्रभाग में तीन, चकराता वन प्रभाग में एक, देहरादून वन प्रभाग में दो, बद्रीनाथ वन प्रभाग में पांच और केदारनाथ वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में आग का एक मामला सामने आया है।

Uttarakhand: जंगल की आग बुझाने गए ग्रामीण की जलने से मौत, हिमाचल से पूजा के लिए आए थे पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ अन्य वनाग्नि के मामले वन पंचायत क्षेत्र के हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक, राज्य में वनाग्नि की अब तक 341 घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे 387 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें