फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भोजन की दरें बढ़ी, आदेश जारी, जानें कितना हुआ इजाफा

Thu, 07 Mar 2024 11:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विभिन्न मदों में वास्तविक व्यय निदेशालय स्तर पर निविदा के माध्यम से प्राप्त न्यूनतम दरों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भोजन की दरें 80 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति प्रशिक्षणार्थी प्रतिदिन तय की गई है। सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था प्रशिक्षण केंद्र में पंजीकृत अधिकतम 50 प्रशिक्षणार्थियों के लिए लागू होगी।

विज्ञापन


अनुमोदित दरें संबंधित मद में व्यय की अधिकतम सीमा है। विभिन्न मदों में वास्तविक व्यय निदेशालय स्तर पर निविदा के माध्यम से प्राप्त न्यूनतम दरों के आधार पर किया जाएगा। सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए परीक्षण दिया जाता है।

New Train: अच्छी खबर...नौ मार्च से टनकपुर से देहरादून के बीच चलेगी नई ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए आने वाले युवाओं के रहने, खाने की व्यवस्था सैनिक कल्याण विभाग की ओर से की जाती है। पिछले काफी समय से भोजन के लिए मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें