मंगलवार की सुबह उत्तरकाशी में उफनते नाले में एक बच्चा बह गया। धोतियारा गांव के पास स्थित नाले पर बने वैकल्पिक पुल को पार करते वक्त पांव फिसलने से यह बच्चा बह गया। बच्चे की उम्र आठ साल बताई जा रही है। बच्चे का नाम अमन है और वह भोजन माता का बेटा है।
स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा
लगातार हो रही बारिश के चलते यह नाला उफान पर था। इस नाले को पार करके यह बच्चा रोज स्कूल जाया करता था। मंगलवार को भी स्कूल जाने के लिए पुल पार करते वक्त यह मासूम नाले की चपेट में आ गया। अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं लग पाया है। गांव वाले लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हैं।
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें