फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जल सूत्र’ लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

Tue, 06 Aug 2013 10:18 AM IST
प्रवेश कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
‘जल सूत्र’ लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से ‘इको एंड वाश फ्यूचर्स’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) को विज्ञान संचार के तहत कार्यक्रम का जिम्मा दिया गया है। आने वाले छह माह में 50 विज्ञान शिक्षकों को जल शिक्षकों के रूप में तैयार किया जाएगा। पहले चरण में दून के छह ब्लाकों को शामिल किया गया है।

पानी के प्रयोग की सूझ-बूझ विकसित की जाएगी
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) नई दिल्ली की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य सचिव डा. पंपोश कुमार ने बताया कि ‘जल सूत्र : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार’ कार्यक्रम के तहत लोगों में पानी के प्रयोग की सूझ-बूझ विकसित की जाएगी। इसमें जल को लेकर काम करने वाली अलग-अलग संस्थाएं एक प्लेटफार्म पर काम करेंगी।
विज्ञापन


क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम को अलग-अलग राज्यों में ले जाया जाएगा। यह केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान संचार कार्यक्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन


खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें