उत्तराखंड के पहले राज्यपाल रहे 91 वर्षीय सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर प्रदेशवासियों ने शोक जताया है। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के साथ ही उनके परिजनों को इस असहनीय वेदना को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उत्तराखंड के पहले राज्यपाल रहे सुरजीत सिंह बरनाला का शनिवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से पीजीआई के एडवांस कार्डिंग सेंटर में भर्ती थे। शनिवार सुबह बरनाला को सांस की तकलीफ के चलते कार्डिंग सेंटर से रिस्पीरेटरी इंटेंसिव कैयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, शनिवार शाम 4.54 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।