फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय मंजूरी; होंगे पुर्ननिर्माण व आपदा राहत के काम

Tue, 11 Aug 2026 07:50 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बागेश्वर के बेडा-मझड़ा (करीमपुर) हेलिपैड निर्माण के लिए 8.91 करोड़, गंगोत्री धाम में सीवर लाइन व छूटे हुए घरों व सार्वजनिक शौचालयों से संबंधित कार्यों के लिए 4.99 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थापना विकास, प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत, शासकीय आवासीय भवनों के निर्माण, क्षतिग्रस्त मार्गों के पुर्ननिर्माण, आपदा से बचाव के लिए 74 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन


बागेश्वर के बेडा-मझड़ा (करीमपुर) हेलिपैड निर्माण के लिए 8.91 करोड़, गंगोत्री धाम में सीवर लाइन व छूटे हुए घरों व सार्वजनिक शौचालयों से संबंधित कार्यों के लिए 4.99 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। वहीं, अभियोजन कार्यालय में अभियोजन अधिष्ठान के तहत अवशेष राशि 8.89 करोड़ की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने आपदा को देखते हुए विद्यालयों परिसरों में विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त आधारभूत सुविधाओं की मरम्मत व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के 30 करोड़ राज्य आपदा मोचन निधि स्वीकृत किए। इसके अलावा उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व देहरादून जिलों को राज्य आपदा मोचन निधि से राहत बचाव, पुर्ननिर्माण, तैयारी व क्षमता निर्माण के लिए 1.08 करोड़ स्वीकृत किए हैं।

Dehradun: मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेसवार्ता, झारखंड में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर में खटीमा के सात गांवों में बाढ़ सुरक्षा के लिए 4.01 करोड़, भारत-नेपाल सीमा पर जगबूढा नदी के किनारे ग्राम सिसैया, मेलाघाट व एसएसबी कैंप कार्यालय की बाढ़ सुरक्षा के लिए 4.62 करोड़ की स्वीकृति दी। चमोली में वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2021 से पूर्व आपदा क्षतिग्रस्त मार्गों को खोले जाने व मलबा हटाने के लिए उपयोग में लाई गई जेसीबी के भुगतान के 3.18 करोड़ की स्वीकृति दी। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में ठोस अपशिष्ट परियोजना के लिए 3.27 करोड़ का अनुमोदन दिया। भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली यंत्रों के रखरखाव के लिए दो करोड़, सैटेलाइट फोन के रिचार्ज के लिए 1.90 करोड़, जोशीमठ भूस्खलन कंट्रोल रूम में तैनात विशेषज्ञों के मानदेय के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी।
विज्ञापन


शहीद मंदीप सिंह होगा चलचकुडिया मसमोली नौखोली सड़क का नाम
मुख्यमंत्री ने चलकुडिया-मसमोली-नौखोली सड़क को शहीद मंदीप सिंह नेगी के नाम रखने पर करने का अनुमोदन किया। विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तहत चलकुडिया-मसमोली-नौखोली मोटर मार्ग नाम शहीद मंदीप सिंह नेगी किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें