फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार, 13 दोपहिया बरामद, रेकी के बाद करते थे चोरी

Tue, 11 Aug 2026 01:42 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दोनों आरोपी चोरी के वाहनों को परिचितों को किराये पर भी देते थे और ग्राहक मिलने पर उन्हें बेचने की तैयारी में थे। पटेलनगर क्षेत्र से दो बुलेट चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूर्व वाहन चोरी के आरोपियों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन प्रहार के तहत पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बुलेट समेत कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेकी के बाद वाहन चोरी करते थे और पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक सिंह (23) पुत्र धनवीर सिंह, निवासी लखवाड़ा टेंट हाउस के निकट, थाना श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार और गुरप्रीत सिंह (20) पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम टाटवाला, थाना श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार के रूप में हुई है।

Rudrapur: स्कॉर्पियो से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मारपीट; मुख्य आरोपी सन्नी चुघ गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी के वाहनों को परिचितों को किराये पर भी देते थे और ग्राहक मिलने पर उन्हें बेचने की तैयारी में थे। पटेलनगर क्षेत्र से दो बुलेट चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूर्व वाहन चोरी के आरोपियों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कबाड़ी बाजार के पास दोनों को चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए अन्य वाहन बरामद हुए। कुछ वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम हरिद्वार और पानीपत, हरियाणा भी भेजी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें