अपनी मांगों को लेकर राजकीय उद्यान विभाग,सर्किट हाउस में धरना देते उत्तराखंड फील्ड तकनीकि राज्य ?
उत्तराखंड फील्ड तकनीकी राज्य कर्मचारी संघ (उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) ने पदोन्नति एवं अन्य मांगों के समाधान को लेकर धरना दिया। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण को भेजे ज्ञापन में संघ ने जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पदोन्नति एवं अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। अन्यथा वह एक अगस्त से अनिश्चि तकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
सोमवार को धरना पर बैठे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने कहा कि विभाग की ओर से शासन स्तर पर पदोन्नति के संदर्भ में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी तक पदोन्नति नहीं किए जाने के लिए असमर्थता जताई जा रही है। कहा कि कतिपय जिलों में छठे वेतनमान एसीपी का एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा सभी फील्ड में कार्यरत उद्यान सहायक कार्मिकों को वाहन भत्ता दिए जाने की मांग की जा रही है। अगर जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संघ प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। धरने में सत्य प्रकाश तिवारी, देवेंद्र रावत, बचन सिंह, मंगल सैन, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, भूपाल राम, कपिलदास, प्रमोद राठौर, हीरा बल्लभ जोशी मौजूद रहे।