फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पर्यटन सीजन में FDA अलर्ट, मिलावटखोरी पर शिकंजा...तीन ढाबों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

Fri, 02 May 2025 10:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एफडीए टीम ने कुमाऊं व गढ़वाल में अभियान शुरू किया है। पहले दिन हरिद्वार से लेकर हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर तक ताबड़तोड़ छापे मारे गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा, मानसखंड यात्रा, कैलास मानसरोवर यात्रा व पर्यटन सीजन के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चार ढाबों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


एफडीए के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में एफडीए टीम ने कुमाऊं व गढ़वाल में अभियान शुरू किया है। पहले दिन हरिद्वार से लेकर हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर तक ताबड़तोड़ छापे मारे गए। टीम ने हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित सजनपुर और चिड़ियापुर क्षेत्र के ढाबों व भोजनालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर मामा भांजा गढ़वाली ढाबा, न्यू स्टार गढ़वाली ढाबा और हिमालयन भोजनालय के फूड लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित कर दिए गए।

इन ढाबों में खुले वॉशिंग एरिया, सड़ी-गली खाद्य सामग्री, खुले मसालों का उपयोग, गंदगी व बदबूदार किचन जैसी कमियां पाई गईं। सजनपुर स्थित खैरा पंजाबी ढाबा को आवश्यक दस्तावेज न देने और खाद्य सामग्री की गलत ढंग से स्टोरेज करने पर नोटिस जारी किया गया। सभी संचालकों को 7 दिन के भीतर सुधार कर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर स्थायी लाइसेंस रद्द कर, एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव पर CM धामी सख्त, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे कानून तोड़ने वाले और अपराधी

विज्ञापन

हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी और संयुक्त आयुक्त डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री विक्रेताओं, मिठाई दुकानों, होटल-ढाबों और मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया। कई स्थानों पर साफ-सफाई में लापरवाही, एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री, लाइसेंस की अनुपलब्धता और खाद्य मानकों के उल्लंघन जैसी गंभीर अनियमितताएं पाईं।

कई दुकानों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने व कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब्स को पूरी तरह सक्रिय किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सभी यात्रा न केवल हमारी आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। इन यात्राओं के दौरान प्रदेश में लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, इसलिए उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें