फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा से दोमुंहा सांप लेकर आ रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 08:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

आरोपियों के वाहन की तलाशी की गई तो वाहन की पिछली सीट पर एक बैग से एक जीवित दो मुंहा सांप बरामद हुआ। आरोपी इसके बारे में संतोष जनक जबाव नहीं दे पाए।
विज्ञापन
पशु तस्कर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह लाडवा गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक दो मुंहा सांप बरामद हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को विकासनगर में नहर रोड स्थित कूड़ा घाटी मार्ग पर एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार मे दो मुंहा सांप लेकर बैठे होने की सूचना प्राप्त हुई थी।   इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पुल नंबर-2 के पास से तीनों व्यक्तियों को वाहन सहित पकड़ लिया। वाहन की तलाशी की गई तो वाहन की पिछली सीट पर एक बैग से एक जीवित दो मुंहा सांप बरामद हुआ। आरोपी इसके बारे में संतोष जनक जबाव नहीं दे पाए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह सांप वो हरियाणा से ऊंचे दामों पर तांत्रिक क्रियाओं के लिए बेचने को लाए थे।

Roorkee: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने जहर खाकर दी जान, गाजियाबाद की युवती ने बनाया था अश्लील वीडियो

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

- अनिल कुमार(40) पुत्र केवल कृष्ण, निवासी मोहल्ला महावीर कॉलोनी, मकान संख्या 98, थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) 
- अशोक कुमार(50) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बुढ़िया, जिला यमुनानगर (हरियाणा)
- संदीप कुमार(41) पुत्र इन्द्र सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी मोहल्ला चकालन, धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार (उत्तराखंड) 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें