फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : कारगिल शहीद की बेटी की शादी को बनाया यादगार, विदाई पर लगे भारत मां के जयकारे

Sun, 20 Feb 2022 08:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का रविवार को विवाह हुआ। जहां पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य आशीर्वाद देने पहुंचे।
विज्ञापन
शहीद की बेटी की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए।

विज्ञापन

 
कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें...वीकेंड: यात्री पहुंचे हरिद्वार, 'प्रवासी' उड़ान भरने को तैयार, मन मोह लेंगी गंगा घाटों की ये तस्वीरें... 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं। समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सोरघाटी में यह पहला मौका था जब किसी शहीद की बिटिया को भारत माता की जय के बीच विदा किया हो। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें