वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बिजली दरों का निर्धारण करते समय राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बीपीएल व हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए भारी राहत दे दी है। नियामक आयोग ने बीपीएल उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाने वाली बिजली की दरों में कोई बदलाव न करके भारी राहत देने की कोशिश की है। नियामक आयोग के चेयरमैन सुभाष कुमार के मुताबिक राज्य के साढ़े चार लाख बिजली उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति 1.61 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
इसके साथ ही राज्य के हिमाच्छादित इलाकों के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को 1.61 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीपीएल उपभोक्ताओं की संख्या राज्य के कुल घरेलू उपभोक्ताओं का 20 फीसदी है। पहले उम्मीद जतायी जा रही थी कि बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है लेकिन नियामक आयोग ने तीनों निगमों के अधिकारियोें व उपभोक्ताओं की सुनवाई करने के बाद बीपीएल उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली के दामों में बढ़ोतरी नही किए जाने का फैसला लिया।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरें (रुपये प्रति यूनिट)
विवरण वर्तमान दरें अनुमोदित दरें
बीपीएल उपभोक्ता 1.61 1.61
0 - 100 यूनिट प्रतिमाह 2.65 2.75
101- 200 यूनिट प्रतिमाह 3.45 3.55
201- 400 यूनिट प्रतिमाह 4.70 4.90
401- ऊपर यूनिट 5.40 5.65
एकल बिंदु थोक आपूर्ति 4.24 4.40
व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई दरें (रुपये प्रति यूनिट)
विवरण वर्तमान दरें अनुमोदित दरें
सरकारी, शैक्षणिक व चिकित्सालयों के लिए
10 किलोवाट तक 4.35 4.50
10 से 25 किलोवाट तक 4.35 4.50
25 किलोवाट से ऊपर 4.05 4.25
अन्य व्यावसायिक उपभोक्ता
चार किलोवाट तथा 50 यूनिट 4.55 4.70
चार से 10 किलोवाट 5.35 5.60
10 से 25 किलोवाट तक 5.35 5.60
25 से 75 किलोवाट तक 5.15 5.50
एलटी इंडस्ट्रीज के लिए बिजली की दरें (रुपये प्रति यूनिट)
विवरण वर्तमान दरें अनुमोदित दरें
10 किलोवाट तक 4.25 4.35
10 से 25 किलोवाट 4.25 4.35
25 से 75 किलोवाट 3.90 4.00
भारी उद्योगों के लिए बिजली की दरें (रुपये प्रति यूनिट)
विवरण वर्तमान दरें अनुमोदित दरें
1000 केवीए तक 4.20 4.35
1000 केवीए से अधिक 4.20 4.35
वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए औसत बिलिंग दर में वृद्धि (रुपये प्रति यूनिट)
श्रेणी वर्तमान दर अनुमोदित वृद्धि प्रति यूनिट
घरेलू 4.08 4.23 0.15
व्यावसायिक 5.83 6.10 0.27
पीटीडब्ल्यू 1.84 1.95 0.11
एलटी इंडस्ट्रीज 5.64 5.76 0.11
एचटी इंडस्ट्रीज 5.62 5.79 0.18
रेलवे 5.58 5.65 0.07