उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत
- फोटो : ANI-फाइल फोटो
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके बाद से उत्तराखंड में सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बताने में दूसरी पार्टियों का इंतजार कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची सात दिन में जारी हो जाएगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची के लिए पहले हम देखेंगे कि भाजपा कितनी बीमार है। उसके बाद हम उसी के अनुसार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे।