करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार
तीन फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी में सुबह जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर प्रचार में भाग लेंगे। दोपहर को वह रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर प्रचार अभियान में भाग लेंगे। अमित शाह चार फरवरी को पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे। इसके बाद तीन बजे उनकी नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा होगी। इस दौरान वह डोर टू डोर प्रचार करेंगे।
दो फरवरी को प्रियंका दून, पांच को राहुल हरिद्वार आएंगे
कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए अपने दिग्गजों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो फरवरी को देहरादून आएंगी। जो इस दिन कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगी। जबकि पांच फरवरी को राहुल गांधी हरिद्वार आएंगे और विधान सभा क्षेत्रों को वर्चुअल संबोधित करेंगे।