फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मोर्चा संभालने दून पहुंचे राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले यादव, आज गौरव वल्लभ भी पहुंचेंगे

Wed, 09 Mar 2022 09:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पूर्व कांग्रेस की बैठक में आगामी दिनों के लिए रणनीतिक कवच तैयार किया गया।
विज्ञापन
गौरव वल्लभ - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले कांग्रेस के रणनीतिकारों ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावा चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जहां दून पहुंच चुके हैं तो वहीं पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव के भी आज पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

 
चुनाव के बाद अगर कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है तो उसमें कहीं न कहीं राष्ट्रीय नेताओं की भी बड़ी भूमिका रही है। विशेषकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रो. गौरव वल्लभ ने पूरे समय मोर्चा संभाले रखा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले देवेंद्र यादव को विशेष तौर पर उत्तराखंड के मोर्चे पर लगाया गया था।
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election result 2022: नतीजे आने से पहले ही किलेबंदी शुरू, बड़े सियासी ड्रामे की आहट

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चुनाव के दौरान उन्होंने कई मौकों पर अपने कुशल प्रबंधन को परिचय दिया। उनके साथ लगी प्रभारियों की टीम ने भी बेहतर तालमेल के साथ काम किया। पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने 100 से अधिक प्रेसवार्ता को संबोधित किया और भाजपा को घेरा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें