फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 16 फरवरी को होंगे हरिद्वार की पंचायतों में उप प्रधानों के चुनाव, अधिसूचना जारी

Wed, 08 Feb 2023 08:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार जिले की ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के लिए 16 फरवरी को सुबह 10 से 11 बजे नामांकन होगा। इसके बाद 11 से 12 बजे नामांकन की जांच होगी।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार की पंचायतों में उप प्रधानों का चुनाव 16 फरवरी को होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। नामांकन और मतदान की प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी होगी।

विज्ञापन


Mussoorie: 322 होटलों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नोटिस, मांगी पानी की उपलब्धता की जानकारी

हरिद्वार जिले की ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के लिए 16 फरवरी को सुबह 10 से 11 बजे नामांकन होगा। इसके बाद 11 से 12 बजे नामांकन की जांच होगी। 12 से 12:30 बजे नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। 12:30 से एक बजे के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे से 3:30 के बीच मतदान होगा। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया पंचायत मुख्यालय पर कराई जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 10 से 15 फरवरी के बीच सुबह 10 से शाम पांच बजे तक और 16 फरवरी को सुबह आठ से 9:30 बजे के बीच क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें