फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: उत्तरकाशी के जिपं अध्यक्ष बिजल्वाण को हटाया, सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन का आरोप

Sat, 08 Jan 2022 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सचिव पंचायती राज विभाग नितेश झा की ओर से बिजल्वाण को हटाने का आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ नवंबर 2019 से तमाम शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
दीपक बिजल्वाण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन ने उन्हें पद से हटा दिया है। उन पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने और गबन का आरोप है। इस मामले में तत्कालीन प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार पर भी गाज गिरी है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस पूरे मामले में एसआईटी जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम सचिव पंचायती राज विभाग नितेश झा की ओर से बिजल्वाण को हटाने का आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ नवंबर 2019 से तमाम शिकायतें दर्ज हैं। जिसमें विभिन्न मदों में निर्माण कार्यों में धरातल पर कोई कार्य न किए जाने, सरकारी धन का दुरुपयोग करने और गबन के भी आरोप हैं। इस संबंध में पूर्व में जांच जिलाधिकारी उत्तरकाशी को सौंपी गई थी। उनकी जांच आख्या के बाद आयुक्त गढ़वाल की ओर से शासन को रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसके बाद बिजल्वाण को कारण बताओ नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया गया था।

उनके प्रत्युत्तर के बाद शासन इस नतीजे पर पहुंचा कि उनकी ओर से पद पर रहते हुए अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन अपारदर्शी और वित्तीय नियमों के प्रतिकूल नहीं था। इसके बाद उन्हें उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 की धारा 138(1) के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए पद से हटाने का निर्णय लिया गया। वहीं, तत्कालीन प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी, अभियंता संजय कुमार पर कर्तव्यों एवं दायित्वों का ठीक प्रकार से पालन न करने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि में वह निदेशालय पंचायतीराज में संबद्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस पूरे मामले की एसआईटी जांच कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


बदले की भावना से की गई है कार्यवाही : बिजल्वाण
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने उन्हें पद से हटाए जाने को बदले की भावना से की गई कार्यवाही बताया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार के आदेश को नहीं मानते हैं। कहा कि उन्हें जनता ने चुना है। वह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और रहेंगे। 
हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ में हुई उनकी विजय शंखनाद रैली में उमड़ी भीड़ ने सरकार की नींद उड़ा दी है। इसी से घबराकर सरकार ने बदले की भावना से यह कार्यवाही की है, जिसे वह नहीं मानते हैं। कहा कि उन्हें जनता ने चुना है। बदले के भावना से हुई इस कार्यवाही का वह न्यायालय के माध्यम से करारा जवाब देंगे। 

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने राजनीति की शुरुआत वर्ष 2006 में पुरोला महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष से की थी। इसके बाद वह दो बार जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे। वह दो साल पहले भाजपा के प्रतिद्वंद्वी को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें