फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विस सीट परिचय: प्रदेश की राजनीति में सबसे हॉट सीट बनी श्रीनगर विधान सभा 

Mon, 17 Jan 2022 05:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

वर्तमान में उत्तराखंड के पांचवें विधान सभा चुनाव में श्रीनगर विधान सभा सबसे हॉट सीट बन गई है।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ नरेश की राजधानी, लोक संस्कृति का संवाहक व एजुकेशन हब श्रीनगर उत्तराखंड राज्य बनने के बाद विधान सभा के रुप में अस्तित्व में आया। प्रदेश में हुए विगत चार विधान सभा चुनावों में यहां बारी-बारी से भाजपा व कांग्रेस की झोली में जीत की खुशियां आई हैं। यह सीट 2002 व 2007 में अनुजाति आरक्षित सीट रही। जबकि 2012 से यह सामान्य सीट है।

विज्ञापन


वर्तमान में उत्तराखंड के पांचवें विधान सभा चुनाव में श्रीनगर विधान सभा सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर निर्माण का मुद्दा 2009 से ही अनसुलझा होकर रह गया है। जबकि मुख्यमंत्री रहते हरीश रावत और केंद्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहते डा. रमेश पोखरियाल निशंक परिसर निर्माण की स्थापना कर चुके हैं। मेडिकल कालेज श्रीनगर में कर्मचारियों के नियमितीकरण व स्पेशलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति हमेशा मुद्दा ही बने रहे। 

कुल मतदाता-  106622
पुरुष मतदाता-   54423
महिला मतदाता- 52196
ट्रांस जेंडर मतदाता-    3

कब कौन रहा श्रीनगर सीट से विधायक
सुंदर लाल मंद्रवाल-              2002 कांग्रेस
बृजमोहन कोटवाल-           2007 भाजपा
गणेश गोदियाल-                  2012 कांग्रेस
डा. धन सिंह रावत-             2017 भाजपा

प्रमुख मुद्दे
-राजकीय मेडिकल कालेज के अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण व वेतन वृद्धि।
- एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर सुमाड़ी का 12 वर्ष से अधिक समय से लटका है निर्माण कार्य। दो बार हो चुका है शिलान्यास।
- श्रीनगर रोडवेज डिपो का सुचारु संचालन।
- श्रीनगर से स्वीत तक मरीन ड्राइव का निर्माण घोषणा भर हुआ साबित।
- नगर निगम श्रीनगर प्रकरण को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाना।
- मेडिकल कालेज श्रीनगर में सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तलाश।
- राज्य विवि के अधीन श्रीनगर में महाविद्यालय की स्थापना।
- विधान सभा के दुर्गम क्षेत्रों में दूर संचार सेवा की बदहाल स्थिति। 

वादे, आधे-अधूरे
पांच साल का कार्यकाल बहुत उत्साहजनक नहीं रहा। भाजपा के लिए यह अराजकता व वर्चस्व का समय कहा जाएगा। इस दौरान किसी कार्य को करने के पहले सक्षम दृष्टिकोण से सोचा तक नहीं गया। हर बात को लेकर राजनीति से ग्रसित रहे। श्रीनगर में हाईटेंशन विद्युत लाइन को भूमिगत किया जाना ही सिर्फ एक काम अच्छा रहा।
विज्ञापन

-अनिल स्वामी, वरिष्ठ समाज सेवी

योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी किट योजना, महालक्ष्मी किट योजना, घौर की पछ्याण नौनी कू नौ के साथ ही सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र में मातृशक्ति को समृद्घ बनाने का कार्य हुआ है। खिर्सू, पाबौ महाविद्यालय की स्थापना, व्यवसायिक कालेज की नीव रखने से यहां की बेटियों को घर में ही उच्च व तकनीकी शिक्षा प्रदान किए जाने का कार्य हुआ है।
- मंगलेश्वरी देवी, गृहणी

विधान सभा श्रीनगर को शिक्षा का हब कहा जाता है, लेकिन युवाओं को उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के बाद रोजगार के अवसर नहीं नहीं मिल रहे हैं। जिससे युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। यहां स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल हैं। युवा उम्मीद कर रहे हैं, कि आने वाले पांच साल युवाओं के लिए रोजगार को समर्पित हों।
-भूपेंद्र असवाल, क्षेत्रीय युवा

क्षेत्र में पानी की समस्या व जंगली जानवरों के आतंक से हमारी आजीविका का मूल आधार खेती छूटती जा रही है। किसानों, बेरोजगारी के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए हमेशा से ही जूझना पड़ा है।
-दिलवर सिंह कंडारी, 62 वर्षीय बुजुर्ग पैठाणी

बनास पैठाणी में राज्य के पहले व्यवसायिक कालेज की स्थापना की गई है। महाविद्यालय खिर्सू, पाबौ, उफरैंखाल व मजरा महादेव महाविद्यालय की स्थापना व महाविद्यालय थलीसैण को पीजी कर दिया गया है। विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व गांव को सड़क सुविधा से जोड़ लिया गया है। हर ग्राम पंचायत में जिम व पुस्तकालय बनाए गए हैं। विधान सभा के समस्त विद्यालयों को चटाई मुक्त किया है। 100 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट मॉडल विद्यालय बनाया जा रहा है। ढिकालगांव पंपिंग पेयजल योजना, विडोलस्यूं पंपिंग योजना, कंडारस्यूं पंपिंग पेयजल योजना के साथ ही हर घर नल, हर नल में जल योजना के तहत घर-घर को पेयजल सुविधा से जोड़ा जा रहा है। 29 हजार महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन, 18 हजार महिलाओं को घस्यारी किट, 32 हजार घरों में शौचालय निर्माण हुआ है। नगर निगम श्रीनगर, नगर पंचायत थलीसैण, खिर्सू व शहीद सीडीएस विपिन रावत स्टेडियम श्रीकोट की सौगात देने का काम किया गया है। पंथ्या दादा, टिंचरी माई, डा. शिवानंद नौटियाल, आनंद सिंह गुसांई, भक्त दर्शन, हेमवती नंदन बहुगुणा, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व मोला राम तोमर के स्मारको की स्थापना की गई है। हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृतियों का संग्रहालय बुघाणी में स्थापित किया गया है।
-डा. धन सिंह रावत, स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार

विकास के मामले में  विधान सभा श्रीनगर 2017 के सापेक्ष कई पायदान नीचे आ गया है। यहीं भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक की उपलब्धि है। पैठाणी में व्यवसायिक कालेज का नाम जोर-शोर से लिया जा रहा है। लेकिन कालेज को श्रीदेव सुमन विवि से सिर्फ बीएससी के कक्षाओं के संचालन की अनुमति मिली है। झूठ बोलकर उसे व्यवसायिक कालेज का नाम दिया जा रहा है। पेयजल मीटर लगाकर श्रीनगर शहर में लोगों से टैक्स वसूला जा रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई से सभी आहत हैं। स्थिति यह है कि मंत्री जी से घर पर मिलने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलने की अनुमति तक नहीं है। यहीं पांच साल का इनका लेखा-जोखा रहा है।
विज्ञापन

गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक श्रीनगर व अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें